Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कृषि मंत्री का गेहूं खरीदी पर बड़ा अपडेट: स्लॉट बुकिंग की दिक्कत खत्म, 2250 क्विंटल तक बढ़ी क्षमता

कृषि मंत्री का गेहूं खरीदी पर बड़ा अपडेट: स्लॉट बुकिंग की दिक्कत खत्म, 2250 क्विंटल तक बढ़ी क्षमता

मध्यप्रदेश के विदिशा में गेहूं खरीदी को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक के बाद दावा किया कि अब खरीदी प्रक्रिया में आ रही ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।

स्लॉट बुकिंग की दिक्कत खत्म हो चुकी है, खरीदी की रफ्तार तेज हुई है और क्षमता भी बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दी गई है, जिससे किसानों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, यह गेहूं की खरीदी की तीसरी समीक्षा थी। एक दिन रायसेन से मैंने की थी, एक दिन भोपाल से ही की थी और आज विदिशा में आके हमने पूरे संसदीय क्षेत्र के गेहूं खरीदी की विशेष रूप से आज समीक्षा की है।

स्लॉट बुकिंग में कोई समस्या नहीं
उन्होंने कहा कि, हर एक किसान से खरीदी होगी और अब खरीदी तेजी से चल रही है। स्लॉट बुकिंग में पहले देरी लग रही थी, कार्य धीमा चल रहा था लेकिन अब तेजी से स्लॉट बुक करने का काम चल रहा है और अब स्लॉट बुकिंग में कोई समस्या बची नहीं है।

खरीद के लिए बारदाने पर्याप्त
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, 'यह फैसला किया गया है कि, कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में रहेगा। अगर किसी किसान को ये समस्या आ रही है कि सत्यापित नहीं हो रहा, तो वो यहां पर जानकारी दे दे। तो वो सही किसान है तो सत्यापित करके उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। बारदानों की कमी की समस्या दूर करने का प्रयास किया है, बारदाने अब निरंतर आ रहे हैं। अगले तीन दिन तक की खरीद के लिए बारदाने पर्याप्त हैं। और उनकी आपूर्ति लगातार हो रही है।'

उन्होंने कहा कि, 'पहले तौल कांटे कहीं कम थे, उस तरह की समस्या थी। पहले 1000 क्विंटल ही खरीदी हो सकती थी अब वो बढ़ के 2250 क्विंटल हो गई है। उसके हिसाब से जहां-जहां कांटों को बढ़ाने की भी आवश्यकता थी वहां कांटे भी बढ़ाए जा रहे हैं ताकि जल्दी खरीदी का काम हो सके।'

गुरजीत कौर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi