
Krystle Dsouza: टीवी और फिल्म अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया।
मिस्ट्री मैन के साथ दिखी एक्ट्रेस
Krystle Dsouzaसामने आई तस्वीर में क्रिस्टल किसी खास इंसान का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैमरे की ओर पोज दिया, जबकि साथ मौजूद व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह छिपा हुआ था। फोटो में दोनों के बीच की नजदीकी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
इमोजी ने बढ़ाया सस्पेंस
तस्वीर के साथ क्रिस्टल ने दिल और नजर से बचाने वाले इमोजी भी शेयर किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे। कई यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर इशारा किया है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
एपी के साथ जुड़ रहा नाम
Krystle Dsouzaपिछले कुछ समय से क्रिस्टल डिसूजा का नाम दुबई के बिजनेसमैन एपी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को लेकर चर्चा तब शुरू हुई थी, जब एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी।
कौन हैं एपी?
एपी दुबई के एक बिजनेसमैन बताए जाते हैं। वह लग्जरी कार कारोबार से जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। हाल के दिनों में उनका नाम क्रिस्टल डिसूजा के साथ लगातार चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़े- सुशांत की मौत को लेकर सालों बाद बोले शिशिर शर्मा, कहा- 'वो ऐसा कदम उठाने वाले इंसान नहीं थे'
तनिशा जैन

