Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा सभी को आएगा पसंद, बनाने का ये तरीका है बेहद आसान

Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा सभी को आएगा पसंद, बनाने का ये तरीका है बेहद आसान

Lachha Paratha Recipe: नाश्ते या लंच में अगर कुछ स्पेशल खाने का मन हो, तो लच्छा पराठा एक शानदार ऑप्शन बन जाता है। होटल या ढाबे में मिलने वाला यह पराठा अपनी परतदार बनावट और कुरकुरे स्वाद के लिए काफी पसंद किया जाता है।

लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इसे घर पर बनाना मुश्किल होता है।

असल में, सही तरीका और थोड़ी सी ट्रिक अपनाकर आप भी घर पर बिल्कुल होटल जैसा लच्छा पराठा तैयार कर सकते हैं। इसकी खासियत इसकी लेयर्स होती हैं, जो हर बाइट में अलग ही मजा देती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 बड़े चम्मच मैदा (वैकल्पिक)
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल (मोयन के लिए)
  • पानी (आटा गूंधने के लिए)
  • घी या तेल (पराठा सेकने के लिए)
  • सूखा आटा (बेलने के लिए)

लच्छा पराठा बनाने का तरीका

होटल जैसा लच्छा पराठा बनाना आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, मैदा, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतली रोटी की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि रोटी जितनी पतली होगी, पराठे की लेयर्स उतनी अच्छी बनेंगी।

Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर

Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद

Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर

Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद

बेली हुई रोटी पर हल्का सा घी या तेल लगाएं और थोड़ा सूखा आटा छिड़कें। अब इसे फोल्ड करते हुए पंखे की तरह मोड़ें और फिर गोल घुमाकर लोई बना लें। तैयार लोई को हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें। ज्यादा दबाव न डालें, ताकि लेयर्स बनी रहें।

अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। पराठे को हल्के हाथों से दबाते हुए सेकें, ताकि लेयर्स खुलकर दिखें। गरमा-गरम लच्छा पराठा दही, अचार या सब्जी के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

नीरज व्यास

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi