Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Lalit Modi: 'मैं तो डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड था', Sushmita Sen पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर बोले ललित मोदी

Lalit Modi: 'मैं तो डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड था', Sushmita Sen पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर बोले ललित मोदी

Lalit Modi Defends Sushmita Sen: बिजनेसमैन और IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है जिन्होंने 2022 में उनके रिश्ते के सामने आने के बाद सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कहा था।

सुष्मिता के समर्थन में आए ललित
हाल ही में दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन बेहद सफल, आत्मनिर्भर और मजबूत महिला हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके रिश्ते में पैसों का कोई महत्व नहीं था।

ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन कभी किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रही। उनके अनुसार, दोनों जब भी साथ बाहर जाते थे, भुगतान अक्सर सुष्मिता ही करती थी, इसलिए खुद को वह "डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड" कहते हैं।

'वो खुद एक हीरा हैं'
सुष्मिता की तारीफ करते हुए ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया है। आगे ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहना पूरी तरह गलत है। उनके मुताबिक, अगर किसी को किसी पर ऐसा ठप्पा लगाना ही है, तो वह खुद को "डायमंड डिगर" कहलाना पसंद करेंगे, क्योंकि सुष्मिता उनके लिए किसी हीरे से कम नहीं हैं।

अचानक कर दी थी रिश्ते की घोषणा
इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने उस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसके जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने बताया कि यह कोई सोची-समझी योजना नहीं थी। फ्लाइट में दोनों के बीच मजाक-मजाक में बातचीत हो रही थी। सुष्मिता को लगा कि वह पोस्ट नहीं करेंगे, लेकिन ललित ने उसी समय पोस्ट शेयर कर दी। ललित ने कहा, "जब तक हमारी फ्लाइट लैंड हुई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच चुका था। लेकिन मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।"

2022 में चर्चा में आया था रिश्ता
जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रिश्ते का खुलासा किया था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं।

यह भी पढ़े- पति राम नेने को नहीं था माधुरी के स्टारडम का अंदाजा, अमेरिका में आम ग्रहणी की तरह रहती थीं एक्ट्रेस

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi