
इंदौर में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक शासकीय स्कूल के प्राचार्य और नोडल अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राचार्य राजकुमार चेलानी पर एक निजी स्कूल के खिलाफ हुई शिकायत का निराकरण करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए उन्हें रुपए लेते ही दबोच लिया।
अभिभावक ने की थी शिकायत
प्राचार्य राजकुमार चेलानी के खिलाफ 'द इंटरनेशनल कॉन्वेंट' स्कूल संचालक रवि जायसवाल ने शिकायत की थी। जायसवाल ने शिकायत में कहा गया था कि, एक अभिभावक ने उनके स्कूल के खिलाफ शिकायत की थी। इसी के निराकरण के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही है।
लोकायुक्त टीम ने की शिकायत की पुष्टि
शिकायत के चलते संकुल प्राचार्य राजकुमार चेलानी, रवि जायसवाल से दस हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने सत्यापन करवाया। इसके बाद शिकायत की पुष्टि हुई।
टीआई हेड कॉन्स्टेबल ने रंगे हाथों पकड़ा
प्रिंसिपल ने रिश्वत लेने के लिए आवेदक को स्कूल में बुलाया था। जानकारी मिलते ही लोकायुक्त टीम एक्टिव हो गई। जैसे ही प्रिंसिपल ने आवेदक से 10 रुपए लिए तो टीआई और हेड कॉन्स्टेबल ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गुरजीत कौर

