Dailyhunt
Madhubala Biopic: मधुबाला की बायोपिक में नहीं होंगी अनीत पड्डा! कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने जारी किया बयान

Madhubala Biopic: मधुबाला की बायोपिक में नहीं होंगी अनीत पड्डा! कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने जारी किया बयान

Madhubala Biopic: दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फैंस भी इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि आखिर सिल्वर स्क्रीन पर इस दिग्गज अदाकारा का किरदार कौन निभाएगा।

हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि अभिनेत्री अनीत पड्डा को इस फिल्म में मधुबाला की भूमिका के लिए चुन लिया गया है। हालांकि अब इन खबरों को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

अनीत पड्डा की कास्टिंग की खबरें गलत

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस बायोपिक में अनीत पड्डा को मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया गया है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है। बताया जा रहा था कि इस प्रोजेक्ट का निर्देशन फिल्म 'डार्लिंग्स' की निर्देशक जस्मीत के. रीन करने वाली हैं और इसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 Aneet Padda

लेकिन अब इन खबरों को गलत बताया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक के लिए कास्ट नहीं किया गया है। इंडिया टुडे को यशराज फिल्म्स से जुड़े एक टैलेंट स्पोक्सपर्सन ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई कास्टिंग तय नहीं हुई है।

मधुबाला के किरदार के लिए ये नाम आए सामने

अनीत पड्डा के नाम की चर्चा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली थी। इससे पहले खबरें आई थीं कि फिल्म में कियारा आडवाणी मधुबाला का रोल निभा सकती हैं। हालांकि ये खबरें भी इंडस्ट्री के सूत्रों ने खारिज कर दीं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

 Madhubala

'सैयारा' से अनीत पड्डा को मिली बड़ी पहचान

अनीत पड्डा ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'सलाम वेंकी' में एक छोटे से किरदार के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में थीं।

अनीत पड्डा को असली पहचान निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से मिली, जिसमें उन्होंने अहान पांडे के साथ मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।

Lalita Ahirwar

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi