Dailyhunt
महावीर बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा : नगर में गूंजे श्री राम और बजरंगबली के नारे, भक्तों ने किया स्वागत

महावीर बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा : नगर में गूंजे श्री राम और बजरंगबली के नारे, भक्तों ने किया स्वागत

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। नगर के प्राचीन महावीर बजरंग अखाड़ा में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भगवान हनुमानजी का अभिषेक, पूजन, सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की और मंदिरों में जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।शाम होते ही उत्सव अपने चरम पर पहुंच गया, जब श्री महावीर बजरंग अखाडा एवं श्री नरसिंहनाथ अखाड़ा द्वारा नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत हनुमान जी की विधिवत पूजन और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम और हनुमानजी की सजीव एवं आकर्षक झांकियों को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। झांकियों को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 महावीर बजरंग अखाड़ा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

श्रीराम और बजरंगबली के उद्घोष से गूंजा नगर
डीजे और धुमाल की गूंजती धुनों पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते नजर आए। जय श्रीराम और बजरंगबली के उद्घोष से पूरा नगर गूंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के दौरान अखाड़ा के युवाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक शस्त्र संचालन, लाठी, तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रदर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। इस वर्ष शोभायात्रा की सबसे खास बात महिलाओं और युवतियों की सक्रिय एवं सशक्त भागीदारी रही। दुर्गा वाहिनी ने भगवा पगड़ी धारण कर और हाथों में तलवार लिए वीरांगनाओं के रूप में महिलाओं ने शौर्य और आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं के लिए हलवा, खीर-पूड़ी, शीतल पेय और अन्य प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, अखाड़ा संरक्षक युधिष्ठिर चंद्राकर, पूर्व पार्षद योगेंद्र कंसारी, कलिदान कंसारी, अध्यक्ष लक्ष्मण सुंदरानी, योगिता सिन्हा, किशोर देवांगन, सचिन सचदेव, पूजा कंसारी, जीना सुजीत निषाद पार्षद, संजय साहू विधायक प्रतिनिधि, मयाराम साहू, दयालु राम गाड़ा, हेम सिंह पटेल, शिवकुमार पांडेय, तुकाराम कंसारी मीडिया प्रभारी सहित अनेक नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसके अलावा बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।

 शोभायात्रा में पुरुषों ने लिया भाग

ये लोग भी रहे मौजूद
इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में श्री महावीर बजरंग अखाड़ा सेवा समिति का सराहनीय योगदान रहा जिनमें लाला पटेल,मोहित कंसारी संतोष कंसारी पवन वाडिया भोलू यादव मोनू कंसारी कान्हा साहनी सत्तूगिलहरे अश्वनी साहू लोकेश साहू राजा दास चंदन निषाद सूरज यादव गोपाल साहू बाबूलाल यादव मंडलोर विजय यादव कुणाल सेन ह्यूमन निषाद चंदू सोनकर धनेंद्र साहू रवि कंसारी शिवम कंसारी निलेश साहनी सतीश साहनी दुर्गेश कंसारी समीर कंसारी गोलू कंसारी राजकुमार निषाद हर्षित कंसारी चमेली जगत तारिणी निषाद रिचा साहू चंचल जानवी राय पल्लवी राय कंचन माधुरी निषाद रानी निषाद आदि शामिल हैं।

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi