Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Manipur Board 12th Result 2026: मणिपुर बोर्ड ने जारी किए 12वीं कक्षा के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड

Manipur HSE Result 2026: मणिपुर बोर्ड के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मणिपुर उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

कब हुई थीं परीक्षाएं?
मणिपुर बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच कराए गए थे।

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
ऑनलाइन जारी मार्कशीट में छात्रों की सभी जरूरी जानकारी दी गई होती है, जैसे:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल/संस्थान का नाम
  • स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce)
  • विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक और ग्रेड

ग्रेडिंग सिस्टम समझें आसान भाषा में
मणिपुर बोर्ड का रिजल्ट ग्रेड के आधार पर जारी किया जाता है:
80% या उससे अधिक (400+ अंक): Distinction
60% या उससे अधिक (300+ अंक): First Division
45%-60% (225-299 अंक): Second Division
33%-45% (165-224 अंक): Third Division

कहां देखें रिजल्ट?
छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
manresults.nic.in
cohsem.nic.in

SMS से भी देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो चिंता की बात नहीं है। छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मोबाइल से manres12 लिखकर 9212357123 पर भेजें और कुछ ही सेकंड में रिजल्ट प्राप्त करें।

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट (Step-by-Step)
रिजल्ट डाउनलोड करना बेहद आसान है:

  • आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाएं
  • अब 'Manipur HSE (Class XII) Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • Submit बटन दबाएं
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

जरूरी सलाह
ऑनलाइन मार्कशीट केवल अस्थायी (Provisional) होती है। ओरिजिनल मार्कशीट आपको अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी, इसलिए बाद में स्कूल से जरूर कलेक्ट करें।

प्राप्त कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi