Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मंत्री केदार कश्यप ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात' : पारंपरिक वेशभूषा में सुना जनसंवाद, बोले- बस्तर का दिखाया जाना गर्व का विषय

मंत्री केदार कश्यप ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात' : पारंपरिक वेशभूषा में सुना जनसंवाद, बोले- बस्तर का दिखाया जाना गर्व का विषय

लीलाधर राठी- सुकमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134 वे संस्करण के प्रसारण के दौरान नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी (अबूझमाड़) में आयोजित किया गया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने ईरकभट्टी (अबूझमाड़) में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। इस दौरान वे पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम के प्रसारण में ईरकभट्टी की झलक दिखाए जाने को उन्होंने बस्तर और अबूझमाड़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि, देश के सबसे लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम में अबूझमाड़ के ईरकभट्टी की तस्वीर दिखाई देना यहां के लोगों के लिए सम्मान और आत्मगौरव का विषय है। इससे यह संदेश जाता है कि देश के दूरस्थ वनांचलों की पहचान और संस्कृति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सदैव समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले होते हैं। 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला संवाद का माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से समाज में नवाचार, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को नई प्रेरणा मिलती है।

युवाओं में होगा ऊर्जा का संचार
उन्होंने कहा कि ईरकभट्टी जैसे दुर्गम क्षेत्र की उपस्थिति राष्ट्रीय प्रसारण में दिखाई देने से स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे। अबूझमाड़ आज तेजी से विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है और यहां की सकारात्मक तस्वीर देश के सामने आना पूरे बस्तर अंचल के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच का प्रभाव दूरस्थ क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi