
Met Gala 2026 Theme And Dress Code: ग्लैमर, स्टाइल और क्रिएटिविटी की सबसे बड़ी रात फिर दस्तक देने वाली है मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) का इंतजार अब खत्म होने को है। 4 मई को न्यूयॉर्क में होने वाला यह इवेंट हर साल की तरह इस बार भी ऐसे लुक्स और ट्रेंड्स लेकर आएगा, जिनकी चर्चा दुनियाभर में होगी।
क्या है मेट गाला?
मेट गाला को 'फैशन की सबसे बड़ी रात' कहा जाता है। यह द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट (The Metropolitan Museum of Art) के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए आयोजित एक फंडरेजिंग इवेंट है। इससे जुटाई गई रकम म्यूजियम की एग्जीबिशन और रिसर्च में काम आती है।
रेड कार्पेट के बाद इवेंट के अंदर की झलक कम ही देखने को मिलती है। यहां कॉकटेल, डिनर, एग्जीबिशन विजिट और खास परफॉर्मेंस होती हैं। फोन के इस्तेमाल पर भी सख्त पाबंदी रहती है।
कब और कहां होगा इवेंट?
मेट गाला 2026 का आयोजन 4 मई को होगा। यह हर साल मई के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।
इस बार की थीम क्या है?
इस साल की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट (Costume Art) रखी गई है। इसमें फैशन और आर्ट के रिश्ते को दिखाया जाएगा। एग्जीबिशन में कपड़ों के साथ पेंटिंग्स और कई आर्टवर्क भी शामिल होंगे।
ड्रेस कोड क्या रहेगा?
इस बार का ड्रेस कोड 'फैशन इज़ आर्ट' (Fashion Is Art) है। यानी सितारे ऐसे आउटफिट पहनेंगे, जो किसी आर्ट पीस की तरह दिखें और एक अलग कहानी बयां करें।
कौन होंगे होस्ट?
इस बार इवेंट को बेयोंसे, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और अन्ना विंटूर होस्ट करेंगी। इसके अलावा कई बड़े इंटरनेशनल सेलेब्रिटी भी इसमें शामिल होंगे।
टिकट कितना महंगा है?
मेट गाला का टिकट बेहद महंगा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक टिकट की कीमत लगभग 30,000 से 50,000 डॉलर (करीब 28 से 46 लाख रुपये) तक होती है, इसलिए यह इवेंट बेहद एक्सक्लूसिव माना जाता है।
कहां देखें लाइव?
अगर आप इवेंट में शामिल नहीं हो सकते, तो इसे घर बैठे देख सकते हैं। मेट गाला 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग वोग (Vogue) की वेबसाइट, यूट्यूब और टिकटॉक पर होगी। भारत में इसे सुबह 3:30 बजे से देखा जा सकेगा।
हर साल की तरह मेट गाला 2026 भी नए फैशन ट्रेंड्स सेट करने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि इस बार रेड कार्पेट पर कौन-सा लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है।
यह भी पढ़े- ग्रीन आउटफिट में छाईं रिहाना, मुंबई में लॉन्च किया अपना ब्रैंड; पहनी मनीष मल्होत्रा की खास ज्वेलरी
तनिशा जैन

