Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Middle East War: इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर किया हमला, 5 लोगों की मौत

Middle East War: इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर किया हमला, 5 लोगों की मौत

Middle East War: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब और ज्यादा खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि न तो अमेरिका-इजरायल और न ही ईरान किसी भी कीमत पर सीजफायर के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

इसी बीच इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल जोन पर बड़ा हमला कर दिया है।

पेट्रोकेमिकल जोन पर बड़ा हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पेट्रोकेमिकल जोन को कितना नुकसान पहुंचा है, इसको लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान का पलटवार
इजरायल के हमले के तुरंत बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। ईरान ने कुवैत के एक पावर प्लांट पर ड्रोन हमला किया, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद पावर प्लांट की दो यूनिट्स को बंद करना पड़ा है।

बढ़ती जा रही टेंशन
हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके हैं कि अब दोनों पक्ष खुलकर एक-दूसरे को चेतावनी दे रहे हैं। ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका या इजरायल ने ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, तो उसका जवाब बेहद विनाशकारी होगा।

ईरान की सख्त चेतावनी
ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर अली अब्दुल्लाही ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरानी सेना देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Vipin Tiwari

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi