
Mileage Bikes: देश में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच अब लोग ऐसी मोटरसाइकिलों की तलाश कर रहे हैं जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज दें। खासतौर पर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले नौकरीपेशा और डेली कम्यूटर्स के लिए फ्यूल एफिशिएंट बाइक बेहद जरूरी हो गई है।
अगर आप भी 1 लाख रुपये से कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यहां जानिए भारत की सबसे लोकप्रिय बजट मोटरसाइकिलों के बारे में।
Hero Splendor Plus
हीरो स्प्लेंडर प्लस आज भी भारत की सबसे भरोसेमंद कम्यूटर बाइक मानी जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 77,557 से 80,331 रुपये तक है और यह लगभग 70kmpl तक का माइलेज देती है। कम मेंटेनेंस और शानदार विश्वसनीयता इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
Hero HF Deluxe
कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए Hero HF Deluxe बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत 59,477 से 70,442 रुपये के बीच है और कंपनी के अनुसार यह करीब 70kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है।
Bajaj Platina 100
बजाज प्लेटिना 100 को भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में गिना जाता है। इसकी कीमत करीब 68,711 रुपये है और यह लगभग 70kmpl तक का माइलेज देती है। आरामदायक सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन इसे लंबी दूरी के लिए बेहतर बनाते हैं।
Bajaj CT 110X
खराब सड़कों और ग्रामीण इलाकों के लिए Bajaj CT 110X मजबूत विकल्प मानी जाती है। इसकी कीमत करीब 70,700 रुपये है और माइलेज लगभग 70kmpl तक मिलता है।
Bajaj Platina 110
यह बाइक माइलेज के साथ बेहतर कम्फर्ट और अतिरिक्त फीचर्स भी देती है। इसकी कीमत लगभग 72,428 रुपये है और माइलेज करीब 70kmpl तक बताया जाता है।
TVS Sport
TVS Sport बजट सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय माइलेज बाइक्स में शामिल है। इसकी कीमत 57,950 से 59,950 रुपये तक है और यह लगभग 70kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
अगर आपका फोकस कम खर्च, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस पर है, तो ये सभी बाइक्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
(मंजू कुमारी)
The JBT

