Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP News: CM यादव ने शाजापुर को दी 388 करोड़ की सौगात, बोले- जनहित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

MP News: CM यादव ने शाजापुर को दी 388 करोड़ की सौगात, बोले- जनहित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 388 करोड़ रुपये की लागत वाले 43 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कॉलेज चलो अभियान और महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुशासन के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा, 'मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले की अपनी एक अलग पहचान रही है। शुजालपुर के सुंदरसी का संबंध पुराने समय में सम्राट विक्रमादित्य से जुड़ता है। शुजालपुर शाजापुर जिले की सबसे सक्षम और संपन्न तहसील है।'

 मुख्यमंत्री मोहन यादव

आयुर्वेदिक महाविद्यालय का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 388 करोड़ रुपये की लागत से 43 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही 70 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेदिक महाविद्यालय, चिकित्सालय और 14 करोड़ 37 लाख की लागत से 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय का भूमि-पूजन किया।

 CM यादव ने शाजापुर को दी 388 करोड़ की सौगात

4 सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 122 करोड़ रुपये की लागत से माँ शारदा सांदीपनि विद्यालय, महाराणा प्रताप सांदीपनि विद्यालय, मिहिर भोज सांदीपनि विद्यालय और राजा भोज सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में 14 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से 4 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण संपन्न हुआ।

 शाजापुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव

गेहूं खरीद का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुरू से ही मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश था, लेकिन प्रदेश में 2002-03 तक केवल साढ़े 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी। गांवों में किसानों को बिजली नहीं मिलती थी, पानी-बिजली-सड़क, हर व्यवस्था में गढ्ढे थे। हमारी सरकार ने सिंचाई का रकबा बढ़ाया है और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम भी दिलवाया है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इसी वर्ष किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा गया। प्रदेश में गेहूं खरीद का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। हम किसान कल्याण वर्ष की घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुजालपुर के लिये मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

  • पुलिस चौकी शुजालपुर से व्हाया भीलखेड़ी, मेहरखेड़ी, कालापीपल का 2 लाइन रोड।
  • शाजापुर बायपास - आष्टा रोड से पचोर रोड - शुजालपुर बायपास।
  • अकोदिया में कॉलेज, गौलाना में बायपास रोड।
  • गौलाना को नगर पंचायत बनायेंगे।
  • शुजालपुर में सुरक्षा कर्मियो के लिए पुलिस आवास
  • शुजालपुर थाना मण्डी में बल के लिये विभिन्न श्रेणी के 50 बल वृद्धि करने

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुजालपुर में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से निकलते हुए आम जनता से मिलने के लिए डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा 50 से अधिक मंचों से मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

गुरजीत कौर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi