Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP News: लॉज में B.Tech छात्र ने की सुसाइड, मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर; ब्लैकमेलिंग एंगल की जांच शुरू

MP News: लॉज में B.Tech छात्र ने की सुसाइड, मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर; ब्लैकमेलिंग एंगल की जांच शुरू

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बीटेक छात्र की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बीना के एक लॉज में छात्र का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में उसके मोबाइल से पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबरों की कॉल और चैट रिकॉर्ड सामने आए हैं।

साथ ही ऑनलाइन लोन ऐप्स के रिकवरी एजेंट्स द्वारा कथित मानसिक प्रताड़ना के संकेत भी मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर साइबर और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, मृतक का नाम अमन प्रजापति है। वह अशोकनगर जिले के औडेर गांव का रहने वाला था। अमन सागर विश्वविद्यालय में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। वह शुक्रवार देर रात बीना की छोटी बजरिया स्थित लक्ष्मी लॉज में रुका था।

कमरा अंदर से था बंद
लॉज संचालक के अनुसार, वह कमरा नंबर- 103 में रुका था। उसने सुबह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की बात कही थी। सुबह जब कर्मचारी उसे जगाने गया तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झाकने पर पता चला कि, युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

साइबर ठगी का एंगल भी सामने आया
लॉज के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक के परिजनों की सूचना दी गई। जांच में पता चला कि, युवक के फोन में पाकिस्तानी कोड वाले नंबर थे। साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का एंगल भी सामने आया है।

लोन ऐप्स के रिकवरी एजेंट कर रहे थे परेशान
मृतक के मोबाइल से ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि, कई ऑनलाइन लोन ऐप्स के रिकवरी एजेंट उसे लगातार फोन कर रहे थे। आरोप है कि, वे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। अमन ने इस दबाव की जानकारी कभी अपने परिवार को नहीं दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मोबाइल लॉक है, इसलिए उसे फॉरेंसिक और साइबर सेल की जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कोड वाले नंबरों से आई कॉल, चैट और लोन एजेंट्स से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

गुरजीत कौर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi