Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP Promotion 2026: मध्य प्रदेश में 190 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी किए आदेश; देखिए पूरी लिस्ट

MP Promotion 2026: मध्य प्रदेश में 190 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी किए आदेश; देखिए पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए व्यापक स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 190 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

इनमें बड़ी संख्या में तहसीलदारों, प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों और विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकांश अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को विभिन्न विभागों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, अपर सचिव, उप संचालक और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची में विदिशा, रीवा, सागर, शाजापुर, सीधी, मुरैना, कटनी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, देवास, धार, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बुरहानपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकारी शामिल हैं। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में अजय पाठक, अजय कुमार शर्मा, जगदीश वर्मा, सीमा श्रीवास्तव, भरत कुमार, अलका, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, प्रकाश चंद्र पाण्डेय समेत अनेक नाम शामिल हैं।

यहां देखिए पदोन्नति की पूरी लिस्ट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। साथ ही यह पदोन्नति दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।

इस फैसले को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को इससे बड़ी राहत मिली है।

भरत श्रीवास्तव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi