Dailyhunt
MP TET 2026 Notification: एमपी टीईटी का कब आएगा नोटिफिकेशन? जानें संभावित तारीख

MP TET 2026 Notification: एमपी टीईटी का कब आएगा नोटिफिकेशन? जानें संभावित तारीख

MP TET 2026 Notification: मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। MP TET 2026 को लेकर लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब इससे जुड़ी संभावित टाइमलाइन सामने आने लगी है।

कब आएगा MP TET 2026 नोटिफिकेशन?
मिली जानकारी के अनुसार, MP TET 2026 का नोटिफिकेशन मई 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना होगा।

कब हो सकती है परीक्षा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक MP TET परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। यह परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाएगी।

बड़ा बदलाव भी संभव
हाल ही में शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद संकेत मिले हैं कि TET को और अधिक अनिवार्य बनाया जा सकता है। पुराने शिक्षकों के लिए भी TET पास करना जरूरी किया गया है। इससे साफ है कि आने वाले समय में TET की अहमियत और बढ़ने वाली है।

पिछला ट्रेंड क्या कहता है?
2025 में MP TET नोटिफिकेशन जुलाई में जारी हुआ था। आवेदन प्रक्रिया जुलाई-अगस्त तक चली थी। इसी आधार पर 2026 में भी मई-जुलाई के बीच नोटिफिकेशन आने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्राप्त कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi