Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नहर निर्माण में बड़ी लापरवाही उजागर : गुणवत्ता पर उठे सवाल, ठेकेदार को जल संसाधन विभाग का नोटिस

नहर निर्माण में बड़ी लापरवाही उजागर : गुणवत्ता पर उठे सवाल, ठेकेदार को जल संसाधन विभाग का नोटिस

सुमीत बरोई- पखांजूर। पखांजूर क्षेत्र के PV-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग में दरारें और क्षति दिखाई देने लगी है।

निर्माण गुणवत्ता पर विभाग ने जताई नाराजगी
विभागीय निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित डिज़ाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ठेकेदार को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

सुधार नहीं हुआ तो होगी सख्त कार्रवाई
जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर निर्माण की कमियों को दूर नहीं किया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि सार्वजनिक परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

गरिमा थवाईत

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi