Dailyhunt
नांदगांव में बनेगी क्रिकेट एकेडमी व खेल मैदान : डॉ. रमन के साथ संघ के पदाधिकारियों ने सीएम साय से मिलकर जताया आभार

नांदगांव में बनेगी क्रिकेट एकेडमी व खेल मैदान : डॉ. रमन के साथ संघ के पदाधिकारियों ने सीएम साय से मिलकर जताया आभार

रायपुर | राजनांदगांव जिले में खेल सुविधाओं को नई दिशा देने वाला बड़ा निर्णय सामने आया है। विष्णुदेव साय से विधानसभा में हुई मुलाकात के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान के निर्माण को मंजूरी देने पर आभार जताया।

यह मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई।

5 एकड़ जमीन पर तैयार होगा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर
मंत्रिपरिषद के फैसले के तहत सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की भूमि में से 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा।

खिलाड़ियों के लिए नए अवसर
इस परियोजना से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। आधुनिक कोचिंग, बेहतर अभ्यास की सुविधाएं मिलेगी, जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में सक्षम होंगे।

मांग पर त्वरित निर्णय
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से इसके लिए मांग की जा रही थी और त्वरित स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से राजनांदगांव खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान बना सकेगा।

जनप्रतिनिधि और खेल पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान धरम लाल कौशिक, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक ललित चंद्राकर, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, राजनांदगांव जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारी एंव सदस्य उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Ck Shukla

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi