
New Car: टोयोटा मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला (Toyota Urban Cruiser Ebella) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट E3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपये रखी है।
यह नई इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki E-Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और मिड-साइज EV SUV सेगमेंट में Toyota की नई पेशकश मानी जा रही है।
आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम लुक
Urban Cruiser Ebella का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश रखा गया है। इसमें Toyota की इंटरनेशनल डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। SUV में स्कल्प्टेड बोनट, शार्प कैरेक्टर लाइन्स और नया फ्रंट फेसिया दिया गया है। इसका व्हीलबेस 2700mm है, जबकि लंबाई 4,285mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊंचाई लगभग 1,640mm रखी गई है।
कंपनी ने इसे Cafe White, Bluish Black, Gaming Grey, Sportin Red और Enticing Silver जैसे कई आकर्षक रंगों में पेश किया है। वहीं डुअल-टोन विकल्पों में ब्लैक रूफ के साथ प्रीमियम फिनिश देखने को मिलती है।
फीचर-लोडेड केबिन
SUV के इंटीरियर में ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, JBL साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।
बैटरी, पावर और रेंज
Toyota Urban Cruiser Ebella के टॉप वेरिएंट E3 में 61kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक SUV 171hp की पावर और 193Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।
(मंजू कुमारी)
हरिभूमि ऑटो डेस्क

