Oppo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra को 21 मई को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इससे पहले इस लाइनअप के दो मॉडल Find X9 और Find X9 Pro को बाजार में उतार चुकी है।
लॉन्च से पहले अब Oppo Find X9s की संभावित कीमत और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
Oppo Find X9s की संभावित कीमत
टिप्स्टर Abhishek Yadav के अनुसार, Oppo Find X9s की भारत में कीमत लगभग 79,999 रुपये हो सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह डिवाइस Oppo Find X9 से महंगा होगा, जिसकी कीमत फिलहाल Flipkart पर 60,000 रुपये से कम है।
तुलना करें तो Oppo Find X9s को हाल ही में मलेशिया में MYR 3,599 (करीब 85,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी आधिकारिक कीमत की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सही जानकारी के लिए 21 मई के लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy M47 जल्द होगा लॉन्च: गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon चिप
Oppo Find X9s के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के मुताबिक, Oppo Find X9s में 6.59-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।
फोन में MediaTek का नया Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। डिवाइस में 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।
बड़ी बैटरी और Android 16 सपोर्ट
कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा।
ये भी पढ़े-ः Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च: कूलिंग फैन, Snapdragon चिप और दमदार बैटरी, फीचर्स से उठा पर्दा
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका मुख्य कैमरा 50MP सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
कहां से खरीद पाएंगे फोन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra भारत में Flipkart, Amazon और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बताया जा रहा है कि Find X9s को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
स्वाती सूर्यवंशी

