Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Peddi Trailer: राम चरण की 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज, जान्हवी कपूर से ज्यादा इन दो स्टार्स ने लूटी लाइमलाइट

Peddi Trailer: राम चरण की 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज, जान्हवी कपूर से ज्यादा इन दो स्टार्स ने लूटी लाइमलाइट

Peddi Trailer: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म 'पेद्दी' का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म में राम चरण के लुक्स की काफी चर्चा हो रही है और ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म का निर्देशन बूची बाबू साना ने किया है। पहले रिलीज हुए टीजर से जहां फिल्म के स्पोर्ट्स ड्रामा होने की झलक मिली थी, वहीं अब ट्रेलर ने कहानी और किरदारों की दुनिया को थोड़ा और करीब से दिखाया है।

राम चरण का धांसू अवतार
ट्रेलर में राम चरण का किरदार 'पेड्डी' एक अलग ही अंदाज में नजर आता है। वह सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि पहलवान और रनर भी है। कहानी उसके संघर्ष, मेहनत और सफलता तक पहुंचने के सफर को दिखाती है।

ट्रेलर में कई भावनात्मक और एक्शन से भरपूर दृश्य देखने को मिलते हैं, जो यह संकेत देते हैं कि फिल्म सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें मजबूत ड्रामा और मास अपील भी होगी।

फिल्म के लिए राम चरण का लुक और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा बटोर रहा है। जान्हवी कपूर की ये पहली तेलुगू फिल्म है। एक्ट्रेस फिल्म में देसी लड़की के रूप में दिख रही हैं, जो उनके करियर का सबसे अलग किरदार है।

दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी ने खींचा ध्यान
हालांकि ट्रेलर में जान्हवी कपूर की भूमिका सीमित नजर आती है और उनका किरदार एक पारंपरिक हीरोइन जैसा दिखाई देता है, लेकिन दिव्येंदू शर्मा अपनी मौजूदगी से ध्यान खींचने में सफल रहे हैं।

वहीं बोमन ईरानी भी कम समय में प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं। ट्रेलर में कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार की छोटी सी झलक भी देखने को मिलती है। इसके अलावा रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?
पेद्दी कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह मूल रूप से तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

ललिता अहिरवार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi