Dailyhunt
PM आवास योजना की निगरानी : सीईओ डॉ. आशुतोष घर- घर जाकर हितग्राहियों से कर रहे संवाद

PM आवास योजना की निगरानी : सीईओ डॉ. आशुतोष घर- घर जाकर हितग्राहियों से कर रहे संवाद

मालुद्दीन अंसारी- कोरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में निरंतर निगरानी और आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार हितग्राहियों से नियमित संवाद किया जा रहा है।

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने इसी क्रम में गत दिवस आवास निर्माण की प्रगति का मैदानी स्तर पर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर जन चौपाल लगाकर हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्हें जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु उत्साह बढ़ाया।

सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत खोडरी में आवास चौपाल में शामिल आवास हितग्राहियों से बात करते हुए उनकी आवश्यकताओं और आपूर्ति पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक समझाइश दी। सुरक्षित जीवन के लिए पक्के आवास की उपयोगिता और महत्व को समझाते हुए डॉ आशुतोष ने कहा कि आप जल्द अपना मकान बनाकर सुरक्षित जीवन की ओर आगे बढ़ें। हितग्राहियों से संवाद करने के साथ ही उन्होंने टीम के साथ गांव में लगभग दर्जन भर हितग्राहियों के निर्माणाधीन कार्यों को जाकर देखा।

 प्रधानमंत्री आवास का जायजा का लेते सीईओ

ये अधिकारी रहे उपस्थित
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर भ्रमण करते हुए आवास निर्माण में प्रगति के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योजना की जिला टीम, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र भी उपस्थित रहे।

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi