Dailyhunt
प्रधानपाठक ने स्कूल में कराया न्योताभोज : अपने जन्मदिन पर बच्चों को बांटे उपहार, खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

प्रधानपाठक ने स्कूल में कराया न्योताभोज : अपने जन्मदिन पर बच्चों को बांटे उपहार, खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानपाठक कोमल सिन्हा ने अपने जन्मदिवस पर कराया है। नेवता भोज खाकर बच्चे खुश हुए।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

प्रधान पाठक कोमल सिन्हा ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए विद्यार्थियों के बीच उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कक्षा पाँचवीं, चौथी और तीसरी के विद्यार्थियों को कंपास बॉक्स भेंट किए गए। जिससे उनके अध्ययन में सहूलियत होगी। वहीं कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हे विद्यार्थियों को रंग-बिरंगे कलर पैकेट प्रदान किए गए, जिससे उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट जलेबी, शीतल पेय एवं ताजे फल वितरित किए गए। बच्चों ने बड़े आनंद और उत्साह के साथ इन उपहारों को स्वीकार किया और अपने शिक्षक के जन्मदिवस को खास बना दिया।

बच्चों ने प्रधान पाठक को जन्मदिन की दी बधाई
विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशियों और उत्साहपूर्ण गतिविधियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक देवराम साहू एवं आशुतोष चौबे, साथ ही शाला विकास समिति के अध्यक्ष भागवत वर्मा एवं सदस्य जितेंद्र मानिकपुरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रधान पाठक कोमल सिन्हा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम की सराहना की।

विद्यालय के प्रति लगाव और सकारात्मक वातावरण का होता है निर्माण
शिक्षकों ने इस प्रकार के आयोजन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि, इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। अंत में बच्चों ने अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनका जन्मदिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए खुशी का कारण बना, बल्कि विद्यालय परिवार के बीच आपसी जुड़ाव और सौहार्द का भी प्रतीक बना।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Uma Ghritlahare

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi