
Price Change: टेस्ला् ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है। अब इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये हो गई है।
कंपनी के अनुसार ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी। वहीं टेस्ला ने अपने Model Y Long Range Premium RWD वेरिएंट को बंद कर दिया है, जिसकी कीमत पहले 67.89 लाख रुपये थी।
500KM की रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
Tesla Model Y Premium RWD सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की WLTP सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें अल्ट्रा-रिस्पॉंसिव इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से यह SUV केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।
बड़ा स्टोरेज और प्रीमियम केबिन
Tesla Model Y Premium में 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें पावर-फोल्डिंग सीट्स दी गई हैं, जिससे जरूरत के अनुसार सामान रखने की जगह बढ़ाई जा सकती है। SUV में पांच यात्रियों के बैठने की सुविधा मिलती है और इसका केबिन प्रीमियम तथा फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आता है।
टॉप सेफ्टी रेटिंग
कंपनी के मुताबिक Model Y को दुनिया की कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों से टॉप सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है। इनमें NHTSA, IIHS, Euro NCAP, ANCAP और C-IASI जैसी संस्थाएं शामिल हैं। Tesla का दावा है कि यह SUV सुरक्षा, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के मामले में नए मानक स्थापित करती है।
आसान EMI और डाउन पेमेंट
Tesla ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी दे रही है। कंपनी के अनुसार केवल 6 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर Model Y Premium RWD खरीदी जा सकती है। इसकी EMI 39,990 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। Tesla का कहना है कि कम ईंधन और मेंटेनेंस खर्च की वजह से ग्राहक हर महीने करीब 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
हरिभूमि ऑटो डेस्क

