Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rohtak Accident:152D हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई टाटा कार, 3 लोगों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Rohtak Accident:152D हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई टाटा कार, 3 लोगों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Rohtak Accident: हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार सुबह 152D हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कलानौर थाना क्षेत्र के गांव खैरड़ी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रक के पीछे टकराई टाटा कार
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। टाटा कार अंबाला की ओर से नारनौल जा रही थी। इसी दौरान 152D हाईवे पर कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे में मृतकों में एक की पहचान मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई है। जबकि कार में सवार दो अन्य लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत
सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक के शवगृह भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों और नारनौल पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकरं शुरू की जांच
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रक में पीछे से कार की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

निधि

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi