Dailyhunt
RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट का एडमिट कार्ड जारी, 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट का एडमिट कार्ड जारी, 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू होगा।

इन तारीखों में होगी परीक्षा
आरआरबी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा निम्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी:
16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में कुल 5,810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कई अहम पद शामिल हैं:
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर - 161 पद

  1. स्टेशन मास्टर - 615 पद
  2. गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3,416 पद
  3. जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट - 921 पद
  4. सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 638 पद
  5. ट्रैफिक असिस्टेंट - 59 पद

ऐसे डाउनलोड करें RRB NTPC Admit Card

  • सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर RRB NTPC Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Prapt Kumar

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi