Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम :  बरसते पानी में सड़क पर उतरे ग्रामीण, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग जाम

सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम : बरसते पानी में सड़क पर उतरे ग्रामीण, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग जाम

मुकेश बैस - जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने बारिश के बीच अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
ग्रामीणों का कहना है कि, लंबे समय से डोंगाकोहरौद क्षेत्र की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।

व्यापारियों ने भी दिया समर्थन
आंदोलन को पामगढ़ के व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं और ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग का समर्थन किया।

शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग रहा बाधित
अंबेडकर चौक पर चक्काजाम के कारण शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने दी समझाइश
चक्काजाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण को लेकर ठोस निर्णय और स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

मुस्कान लोहिया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi