
Salman Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने 29 जुलाई 2026 को अपना 67वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन अभिनेता सलमान खान की बधाई ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
शनिवार को सलमान ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ अपनी कुछ बेहद खूबसूत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों का दोस्ती भरा बॉन्ड साफ झलक रहा है।
सलमान खान ने बाबा संजय दत्त को दी विशेज़
तस्वीरों में सलमान और संजय एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की गहरी दोस्ती साफ झलक रही है। सलमान खान ने अपने खास अंदाज में संजय दत्त के लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा। सलमान ने कैप्शन में लिखा- "बाबा, हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।"
सालों पुरानी है सलमान और संजय की दोस्ती
सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में गिनी जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'साजन' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा दोनों ने टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' की भी साथ में मेजबानी की थी। स्क्रीन के साथ-साथ निजी जीवन में भी दोनों एक-दूसरे के काफी करीब माने जाते हैं।
फैंस ने की तारीफ
सलमान खान की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि काफी समय बाद दोनों को साथ देखकर खुशी हुई और तस्वीरों में उनकी भावनाएं साफ नजर आ रही हैं।
वहीं कुछ प्रशंसकों ने दोनों की दोस्ती को बॉलीवुड की सबसे मजबूत दोस्ती बताते हुए पोस्ट पर प्यार बरसाया।
सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज इसी साल प्रस्तावित है। इसके अलावा अभिनेता इन दिनों 'SVC63' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
ललिता अहिरवार

