Dailyhunt
Samay Raina Still Alive: आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

Samay Raina Still Alive: आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

Samay Raina Still Alive: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने अपने शो 'Still Alive' में उस विवाद पर खुलकर बात की, जिसने उनके शो India's Got Latent को बंद करा दिया था। उन्होंने बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने विवादित सवाल एक नहीं, बल्कि 8 बार पूछा था।

8 बार पूछा गया था वही सवाल

समय रैना ने बताया कि शो India's Got Latent के उस विवादित एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने एक ही आपत्तिजनक सवाल 8 बार पूछा था। उनके मुताबिक, 'उसने वो सवाल करीब 8 बार दोहराया था। एडिट के दौरान मैंने ज्यादातर हिस्से हटा दिए थे और सिर्फ एक ही हिस्सा रखा।'

यह भी पढ़े - समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, अभिषेक को लेकर कही ये बात; KBC अनुभव पर सुनाया मजेदार किस्सा!

'99% हटाया, 1% से मचा बवाल'

समय ने कहा कि उन्होंने लगभग पूरा विवादित कंटेंट हटा दिया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैंने 99% कीटाणु खत्म कर दिए थे, लेकिन उसी 1% से महामारी फैल गई।'

क्यों नहीं हटाया पूरा कमेंट?

लोगों के सवाल पर कि उस कमेंट को पूरी तरह क्यों नहीं हटाया गया, इसपर समय ने कहा कि एडिट करते वक्त उन्हें लगा कि एक हिस्सा रहने देने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन बाद में वही हिस्सा विवाद की बड़ी वजह बन गया।

यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो विवाद पर Rajpal ने तोड़ी चुप्पी, सौरभ और जाकिर के लिए कही बड़ी बात!

क्या था पूरा विवाद?

2025 में शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा था। इस पर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ, कई जगह FIR दर्ज हुई और मामला काफी बढ़ गया। बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी और कोर्ट से भी फटकार मिली।

क्या वापस आएगा शो?

समय रैना ने यह भी साफ कर दिया कि वह 'India's Got Latent' को वापस लाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि शो करना उन्हें पसंद है और वह इसे नए सीजन के साथ फिर से दर्शकों के सामने लाएंगे।

यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो में Rajpal Yadav के अपमान पर भड़के सलमान खान, दिया करारा जवाब; बोले- डॉलर ऊपर हो या नीचे…

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi