
Samay Rina Books Theatre For Alpha: कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' के लिए खास कदम उठाया है। उन्होंने मुंबई में फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है।
इतना ही नहीं, वह अपने 250 फैंस को मुफ्त में फिल्म दिखाने वाले हैं।
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
Samay Rinaसमय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अगले दिन मुंबई में 'अल्फा' देखने जा रहे हैं और इसके लिए पूरा थिएटर बुक किया है। उन्होंने लिखा कि 250 लोगों को वह व्हाट्सएप पर फिल्म के टिकट भेजेंगे।
टिकट पाने के लिए रखी शर्त
हालांकि, फ्री टिकट पाने के लिए समय ने एक शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा कि टिकट सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेंगे, जिनका नाम उनकी प्री-सेल लिस्ट में पहले से रजिस्टर्ड होगा।
आलिया और शरवरी के लिए किया खास काम
समय रैना ने बताया कि यह कदम उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लिए उठाया है। उन्होंने लिखा, "यह आलिया और शरवरी के लिए मेरा छोटा-सा थैंक यू है। दोनों मेरे शो के पहले एपिसोड में आई थी। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनकी फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"
'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में आई थीं दोनों एक्ट्रेस
हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। शो में तीनों की मस्ती और बातचीत को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
एक्शन अवतार में दिखीं आलिया
'अल्फा' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट पहली बार दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं, जबकि अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं ऋतिक रोशन का कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
फैंस में बढ़ा उत्साह
समय रैना के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग अब फ्री टिकट पाने की उम्मीद में उनके प्री-सेल लिस्ट का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं।
तनिशा जैन

