Dailyhunt
Samsung Mini LED TVs लॉन्च: मिलेगी 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन, 7 साल अपडेट और AI फीचर्स, जानें कीमत

Samsung Mini LED TVs लॉन्च: मिलेगी 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन, 7 साल अपडेट और AI फीचर्स, जानें कीमत

सैमसंग इंडिया (Samsung India) ने भारत में अपना नया 2026 TV लाइनअप लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने खासतौर पर Vision AI तकनीक वाले नए Mini LED TV मॉडल्स पर फोकस किया है। इन टीवी की शुरुआती कीमत ₹42,990 रखी गई है और ये 43 इंच से लेकर 100 इंच तक के साइज में उपलब्ध होंगे।

ये नए टीवी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं जो सामान्य QLED टीवी से बेहतर ब्लैक लेवल, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस चाहते हैं। यहां जानिए इनकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Samsung Mini LED TV की कीमत और उपलब्धता
Samsung Mini LED TV 2026 की शुरुआती कीमत भारत में ₹42,990 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 5% तक कैशबैक और 30 महीने तक नो-डाउन पेमेंट EMI जैसी सुविधाएं भी दे रही है। ये टीवी Samsung के ऑफिशियल स्टोर, ऑफलाइन रिटेल शॉप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart पर उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy S25 Edge पर बंपर छूट: ₹70,000 से कम में खरीदें 200MP कैमरा फोन, Flipkart सेल में मची लूट

Vision AI और दमदार प्रोसेसर
Samsung के नए Mini LED टीवी में Vision AI फीचर्स दिए गए हैं, जो देखने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। इसके साथ NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर और साउंड को रियल-टाइम में बेहतर करता है। कंपनी ने इसमें Motion Xcelerator 144Hz तकनीक भी दी है, जिससे गेमिंग और तेज़ मूवमेंट वाले वीडियो काफी स्मूद दिखाई देते हैं।

बेहतर पिक्चर क्वालिटी और कलर टेक्नोलॉजी
Samsung Mini LED TV 2026 में Mini LED बैकलाइटिंग दी गई है, जिससे ज्यादा डिटेल और बेहतर कंट्रोल मिलता है। इससे ब्लैक लेवल गहरा, ब्राइटनेस ज्यादा और ब्लूमिंग कम होती है। Samsung ने इसमें Pure Spectrum Color तकनीक दी है, जो 90% से ज्यादा वाइड कलर गैमट सपोर्ट करती है। इसके अलावा Color Booster और Mini LED HDR जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

गेमिंग के लिए भी शानदार फीचर्स
इन टीवी को खासतौर पर गेमिंग के लिए भी बेहतर बनाया गया है। इसमें 4K रेजोल्यूशन पर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है। कंसोल और PC गेमर्स को इसमें कम मोशन ब्लर और बेहतर रेस्पॉन्स मिलने का दावा किया गया है।

ये भी पढ़े-ः Acer का नया 5G टैबलेट भारत में लॉन्च: 7400mAh बैटरी के साथ मिलेगा 2.2K डिस्प्ले और Stylus Pen, जानें कीमत

AI साउंड और स्मार्ट फीचर्स
Samsung ने इसमें AI Sound Controller दिया है, जो कंटेंट के अनुसार साउंड को एडजस्ट करता है। इसके अलावा SmartThings और Samsung Knox Security का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे स्मार्ट होम डिवाइसेस को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट
इन टीवी में One UI Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ कंपनी 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। इसके साथ Samsung TV Plus भी मिलता है, जिसमें 150 से ज्यादा फ्री चैनल्स उपलब्ध हैं।

अन्य TV रेंज भी उपलब्ध
Samsung की वेबसाइट पर Mini LED के अलावा QLED, Neo QLED और OLED टीवी भी उपलब्ध हैं। इनमें QN80H, QN70H Neo QLED और S95H, S90H, S85H OLED मॉडल्स शामिल हैं।

स्वाती सूर्यवंशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi