Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सरकारी दफ्तर में पटवारी पर जानलेवा हमला : लोहे के पाइप से सिर पर किया जोरदार वार, आरोपी फरार

सरकारी दफ्तर में पटवारी पर जानलेवा हमला : लोहे के पाइप से सिर पर किया जोरदार वार, आरोपी फरार

काश पवार- पेंड्रा। मरवाही तहसील के दानिकुंडी गांव में सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्का क्रमांक 26 के पटवारी शुद्धु राम कोल पर एक युवक ने कार्यालय में घुसकर लोहे के पाइप से हमला कर दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पटवारी के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।

गुस्से में पटवारी पर लोहे के पाइप से किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, पटवारी शुद्धु राम कोल दानिकुंडी स्थित अपने कार्यालय में राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा कर रहे थे। इसी दौरान संचरा टोला निवासी प्रकाश सिंह गोंड कार्यालय पहुंचा। बताया जा रहा है कि, गांव में नल-पाइप से जुड़े एक काम के लंबे समय से लंबित होने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर युवक ने कार्यालय में रखे लोहे के पाइप को उठाकर पटवारी के सिर पर वार कर दिया।

पटवारी से मारपीट का पूरा घटनाक्रम कैद
वायरल वीडियो में युवक पटवारी के ऊपर बैठकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हमले के बाद आरोपी कार्यालय से बाहर निकलकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल पटवारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना के पीछे के कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
दिनदहाड़े सरकारी कार्यालय में घुसकर पटवारी पर हुए हमले से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। घटना ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

सृष्टि सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi