
सऊदी अरब में रमज़ान का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि बुधवार को शव्वाल 1447 हिजरी का चांद दिखाई नहीं दिया। आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, इस साल रमज़ान पूरे 30 दिनों का होगा।
अब सऊदी अरब में ईद-उल-फ़ित्र शुक्रवार को मनाई जाएगी, जिससे रोज़ेदारों को एक और दिन रोज़ा रखना होगा।
युद्ध के माहौल में ईद, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका-इज़रायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए ईद को लेकर खास सुरक्षा गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
- खुले मैदानों में ईद की नमाज़ की अनुमति नहीं होगी
- ईदगाह या बड़े ग्राउंड का इस्तेमाल बंद रहेगा
- सभी नमाज़ें मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएंगी
सुरक्षा के बीच सादगी से मनाई जाएगी ईद
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सादगी और सावधानी के साथ ईद मनाएं। हालांकि, मुसलमानों में ईद को लेकर उत्साह बरकरार है और लोग इबादत और दुआओं के साथ इस मुक़द्दस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
अगर ईद और जुमे एक दिन पड़े?
- दोनों नमाज़ पढ़ना जरूरी
- जुमे की नमाज़ माफ नहीं होगी
- इस्लामी विद्वानों ने इसे फर्ज बताया
दुनिया भर में Moon Sighting अपडेट
सऊदी अरब
- 18 मार्च को चांद देखने की कोशिश
- अधिक संभावना- ईद 20 मार्च
अन्य देश
भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया- 19 मार्च को चांद दिख सकता है
ईद- 20 या 21 मार्च
ऑस्ट्रेलिया
पहले ही ऐलान- ईद 20 मार्च
UAE में Eid Holidays
- फेडरल छुट्टी- 19-22 मार्च
- प्राइवेट सेक्टर- 19-21 मार्च
- 30 रोजे होने पर छुट्टी बढ़ सकती है
खास अपडेट
अबू धाबी में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर ने 18 मार्च दोपहर चांद की तस्वीर कैद की है।
बहरहाल, संकेत यही हैं कि UAE में ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है, लेकिन अंतिम फैसला आज शाम चांद दिखने के बाद ही होगा।
दिलीप चतुर्वेदी

