Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
साय कैबिनेट की अहम बैठक : किसानों और विकास योजनाओं के साथ कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

साय कैबिनेट की अहम बैठक : किसानों और विकास योजनाओं के साथ कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।

खासतौर पर मौजूदा बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और किसानों से जुड़े विषय बैठक के केंद्र में रहेंगे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर होगी समीक्षा
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ से उत्पन्न हालात का आकलन किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

किसानों के लिए खाद उपलब्धता पर रहेगा फोकस
खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार मौजूदा स्टॉक और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकती है।

विकास योजनाओं और केंद्र की योजनाओं पर भी मंथन
बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी जमीनी स्थिति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

गरिमा थवाईत

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi