Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Shilpa Shinde: 10 साल बाद शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोलीं- 'प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप'

Shilpa Shinde: 10 साल बाद शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोलीं- 'प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप'

Shilpa Shinde: करीब एक दशक पहले टीवी जगत में खूब चर्चा बटोरने वाला 'भाबीजी घर पर हैं!' विवाद फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी हैं शिल्पा शिंदे, जिन्होंने वर्षों बाद उस मामले को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने पुराने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

क्या है पूरा मामला?
शिल्पा शिंदे ने बताया कि साल 2016 में शो छोड़ने के बाद उनका प्रोडक्शन हाउस के साथ विवाद बढ़ गया था। उस समय शो के मेकर्स पर कॉन्ट्रैक्ट और बकाया पेमेंट को लेकर आरोप लगे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। लेकिन अब एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में शिल्पा ने स्वीकार किया कि ये आरोप सच नहीं थे।

'मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था'
शिल्पा शिंदे ने बताया कि उस दौर में परिस्थितियां उनके खिलाफ थी और उन्हें कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा था। उनका कहना था कि लगातार बढ़ते दबाव और समर्थन की कमी के चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और उनकी बकाया रकम का भुगतान भी कर दिया गया।

कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हुआ था विवाद
शिल्पा ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस उन्हें ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाना चाहता था जिससे वह किसी और प्रोजेक्ट में काम न कर सकें। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर दबाव बनाया गया। उनके अनुसार, इसी तनाव के कारण दोनों पक्षों के बीच रिश्ते बिगड़ गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

शो से बाहर निकलने पर बढ़ा विवाद
एक्ट्रेस ने कहा कि उनके शो छोड़ने के बाद उन्हें लेकर कई खबरें आईं। आरोप लगाया गया कि उन्हें शो से निकाल दिया गया था। बाद में उनके एपिसोड्स जल्दी खत्म कर दिए गए और स्थिति और खराब हो गई।

शिल्पा शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें करोड़ों रुपये के लीगल नोटिस मिले और मानसिक दबाव काफी बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि उनके वकील पर भी दबाव बनाया गया था। लंबे विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद बकाया भुगतान भी पूरा किया गया और मामला खत्म हो गया।

यह भी पढ़े- 'डॉन 3' विवाद में नया ट्विस्ट, रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस!

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi