Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Summer Special Drinks: गर्मियों में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी कॉल्ड ड्रिंक्स, मिनटों में मिलेगा फ्रेशनेस का डोज

Summer Special Drinks: गर्मियों में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी कॉल्ड ड्रिंक्स, मिनटों में मिलेगा फ्रेशनेस का डोज

Summer Special Drinks: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपको घर पर बने हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट कूलर्स मिल जाएं, तो गर्मी का मजा दोगुना हो जाता है।

चुकंदर-गाजर से बने हेल्दी शॉट से लेकर चेरी लेमोनेड, मौसंबी स्लश और मैंगो-पाइनएप्पल सिप तक, ये समर स्पेशल ड्रिंक्स स्वाद के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करेंगे। खास बात यह है कि इन रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स को आप बेहद आसान तरीके से मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं।

1. बीटरूट कैरेट शॉट

सामग्री: चुकंदर-1, गाजर-1, अदरक-1 छोटा टुकड़ा, पिसी चीनी-2 बड़े चम्मच, कालानमक-स्वादानुसार, पिसी काली मिर्च-1/2 छोटा चम्मच, नीबू का रस-1 छोटाचम्मच, कुटी बर्फ-1 कप

विधि: चुकंदर और गाजर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चीनी औरअदरक मिलाकर मिक्सी में पीसें। चटनी जैसा होने पर 1 कप पानी और बर्फ मिलाकर ग्राइंड कर लें। मिश्रण में काला नमक और पिसी काली मिर्च मिलाकर छलनी से छानलें। ग्लासों में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

2. अदरकी रोज ड्रिंक

सामग्री: रोज सिरप-2 बड़े चम्मच, अदरक का रस-1 छोटा चम्मच, नीबू का रस-1 छोटाचम्मच, पिसी चीनी-1 बड़ा चम्मच, काला नमक-1/2 छोटा चम्मच, काली मिर्चपावडर-1/4 छोटा चम्मच, पुदीनाके पत्ते-5, कुटी बर्फ-2 बड़े चम्मच

विधि: सबसे पहले पुदीनेके पत्ते छोड़कर बाकी सारी सामग्री अच्छी तरह मिलाकर एक ग्लास में डाललें। इसमें ऊपर से पुदीनेके पत्ते डालकर ठंडा-ठंडा टेस्टी अदरकी रोज ड्रिंकसर्व करें।

3. एप्पल खस फज

सामग्री: किसा हुआ एप्पल (सेब)-1 बड़ा चम्मच, खस सिरप-2 बड़े चम्मच, शहद-1 बड़ा चम्मच,नीबू का रस-1 बड़ा चम्मच, कुटी बर्फ-1/2 कप

विधि: खस सिरप, नीबू का रस और शहद आधा ग्लास पानी में अच्छी तरह घोल लें। ग्लासमें कुटी बर्फ डालकर मिला लें। ऊपर से किसा हुआ एप्पल डालकर ठंडा-ठंडा एप्पल खस फज सर्व करें।

4. चीकू ऑरेंज कूलर

सामग्री: चीकू का गूदा-1/2 कप, ऑरेंज ड्रिंक-1 कप, दूध-1 कप, पिसी चीनी-1 बड़ाचम्मच, ताजा क्रीम-1 बड़ा चम्मच, लाल-हरी चेरी-1/4 छोटा चम्मच, कुटीबर्फ-1/2 कप

विधि: चीकू का गूदा, दूध और चीनी मिक्सी में डालकर पीस लें। इस मिश्रण को किसी-ढक्कनवाले डिब्बे में डालकर फ्रीजर में रख दें। 3-4 घंटों के बाद इसे निकालें औरक्रीम मिलाकर फेंटें। इसे फिरसे फ्रीजर में रख दें। अच्छी तरह जमने पर निकाल लें।अब ऑरेंज ड्रिंक और कुटी बर्फ ग्लास में डालकर ऊपर से चीकू की आइसक्रीमडालें। लाल-हरी चेरी से गार्निश करके चीकू ऑरेंज कूलर सर्व करें।

5. चेरी लेमोनेड

सामग्री: फ्रेश चेरी-100 ग्राम, पिसी चीनी-50 ग्राम, नीबू का रस-आधा छोटाचम्मच, काला नमक-आधा छोटा चम्मच, सोडा वॉटर-200 मिली.,औकुटी बर्फ-1/2 कप

विधि: सबसे पहलेसारी चेरीज को साफ करके इनकी डंडियातोड़लें। इनकी गुठलियांनिकाल लें और गूदे को मिक्सी में डालकर पेस्ट बनालें। पिसी चीनी,काला नमक, नीबू का रस और कुटी बर्फ मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंडकरलें। मिश्रण को ग्लास में डालें। ऊपर से सोडा वॉटर डालें औरपुदीने की पत्ती से गार्निश करके ठंडा-ठंडा चेरी लेमोनेड सर्वकरें।

6. मिंटी मैंगो पाइनएप्पल सिप

सामग्री: मैंगो पल्प-1/4 कप, पाइनएप्पल जूस-200 मिली., पुदीने के पत्ते-6, शहद-1 बड़ा चम्मच, कुटी बर्फ-1/4 कप

विधि: एक लंबे ग्लास में मैंगो पल्प डालें।पाइनएप्पल जूस, पुदीने के पत्ते, शहदऔर कुटी बर्फ मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड करलें। इस मिश्रण को ग्लास मेंमैंगो पल्प के ऊपर धीरे से डालें।पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके स्वादिष्ट मैंगो पाइनएप्पलसिप सर्व करें।

7. मौसंबी स्लश

सामग्री: ताजी मौसंबी-5, पिसी चीनी-2 बड़े चम्मच, रंग-बिरंगी पेठा चेरी-1 बड़ाचम्मच

विधि: सबसे पहले सभी मौसंबी को धोकर पोंछ लें। इनको छीलकर टुकड़े करके बीज निकाल दें।फिर इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें। छानकर जूस अलग करकेइसमें पिसी चीनी मिला लें। तैयार मिश्रण को किसी डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रखदें। 3-4 घंटों बाद कच्ची बर्फ जैसी जम जाएगी। इसे ग्लास में डालें औररंग-बिरंगी पेठा-चेरी से गार्निश करके स्वादिष्ट मौसंबी स्लश सर्व करें।

8. प्लम-ऑरेंज कूलर

सामग्री: मीठे आलू बुखारे का गूदा-1 कप, ऑरेंज ड्रिंक-1 लीटर, ठंडा दूध-2 कप,मिल्क पावडर-2 बड़े चम्मच, ताजा क्रीम-2 बड़े चम्मच, चीनी-2 बड़ेचम्मच,लाल पेठाचेरी-1 छोटा चम्मच, हरी पेठाचेरी-1 छोटा चम्मच, कुटीबर्फ-1 कप

विधि: आलू बुखारे का गूदा, दूध, मिल्क पावडर और चीनी मिक्सी में डालकर अच्छीतरह ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण को किसी ढक्कन वाले डिब्बे में डालकर फ्रीजर मेंरख दें। 3-4 घंटों बाद इसे निकालें और क्रीम मिलाकर फेंटें। इसे फिरसेफ्रीजर में रख दें। अच्छी तरह जमने पर आइसक्रीम निकाल लें। अब ऑरेंज ड्रिंक औरकुटी बर्फ ग्लासों में डालकर ऊपर से 2-2 स्कूप आलू बुखारे की आइसक्रीमडालें। लाल-हरी पेठा चेरी से गार्निश करके प्लम-ऑरेंज कूलर सर्व करें।

रेसिपी- ओम प्रकाश गुप्ता

स्वाती सूर्यवंशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi