Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sunita Ahuja Video: 'मेरा पति 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या' गोविंदा की पत्नी ने 'अंगूरी भाभी' को लताड़ा!

Sunita Ahuja Video: 'मेरा पति 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या' गोविंदा की पत्नी ने 'अंगूरी भाभी' को लताड़ा!

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अपनी बेबाक बातों की वजह से लगातार चर्चा में हैं। बोल्ड स्टेटमेंट देने वालीं सुनीता ने हाल ही में गोविंदा संग शादी, रिश्ते और अपने पति के लिए अपने प्यार को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

शो के दौरान सुनीता ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे गोविंदा के कितने भी अफेयर क्यों न रहे हों, वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगी और जिंदगीभर उनसे प्यार करती रहेंगी।

शिल्पा शिंदे से बहस के दौरान दिया बयान
हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे की लॉक-अप में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। तभी शो का पारा काफी हाई हो गया और शिल्पा आते ही कंटेस्टेंस् से भिड़ती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुनीता आहूजा को लोगों ने उनके बयानों के वजह से गलत समझ, जबकि वो ऐसी नहीं हैं। बातचीत के दौरान माहौल काफी गर्म हो गया। तब सुनीता ने कहा- "मैं उन लोगों से कहना चाहूंगी, किसी भी रिश्ते को बाहर से देखकर उसके बारे में राय बनाना आसान होता है, लेकिन असली दर्द वही समझ सकता है जो उस स्थिति से गुजरता है।"

'वो मेरे पति हैं, मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगी'
जब सुनीता बाद में रम कपूर से बातचीत कर रही थीं तब उन्होंने कहा- "मेरी फैमिली के बारे में बात मत करो...गोविंदा मेरा पति है... 50 से ज्यादा अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है। वो 10 जगह भी जाए, मैं उसे नहीं छोड़ूंगी... मरते दम तक प्यार करूंगी।" सुनीता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले भी कर चुकी हैं गोविंदा के अफेयर्स का जिक्र
यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा के निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की हो। शो में एंट्री के समय भी उन्होंने स्वीकार किया था कि शादी के दौरान गोविंदा के कई अफेयर रहे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि सच्चे प्यार में रिश्ते को निभाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उनके मुताबिक, इतने वर्षों तक उन्होंने अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया है और यही उनके वैवाहिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत रही है।

1987 में हुई थी शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने वर्ष 1987 में शादी की थी। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। बेटी टीना के जन्म के बाद उन्होंने अपने विवाह की जानकारी साझा की। इस कपल के दो बच्चे हैं-बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा।

ललिता अहिरवार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi