नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पदभार संभालते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
एसपी ने जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के व्यापक तबादले के आदेश जारी किए हैं।
कई थानों के प्रभारियों को बदला गया
जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर समेत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस स्थानांतरण आदेश का उद्देश्य जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं सुचारु बनाना बताया गया है।


कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सूरजपुर से जारी किया गया है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)
सृष्टि सिंह

