Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Toxic Song Tabaahi: 'गाना है या कंडोम का एड!', यश-कियारा ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार! 'टॉक्सिक' के गाने पर भड़के लोग

Toxic Song Tabaahi: 'गाना है या कंडोम का एड!', यश-कियारा ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार! 'टॉक्सिक' के गाने पर भड़के लोग

Toxic Song Tabaahi out: यश स्टाररअपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के टीजर ने हले ही फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इसी बीच 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है जिसने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है।

गाने में यश और कियारा आडवाणी मुख्य रूप से नजर आ रहे हैं जिनके बीच इंटीमेट और बोल्ड सीन्स ने चौंका दिया है।

जहां एक ओर फैंस दोनों की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

'तबाही' में यश-कियारा की इंटेंस केमेस्ट्री
'तबाही' में यश और कियारा के बीच इंटेंस रोमांटिक रिश्ते को सिनेमाई अंदाज में दिखाया गया है। गाने में ग्रैंड लोकेशंस, ऑर्केस्ट्रा म्यूजिक, गिटार की धुन और इमोशन्स की झलक देखने को मिलती है। यह ट्रैक फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा भी पेश करता है। गाने में कियारा के अलावा, नयनतारा और तारा सुतारिया की झलक भी देखने को मिलती है।

'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। शानदार विजुअल्स, रोमांटिक माहौल और दोनों सितारों की दमदार केमिस्ट्री ने कई दर्शकों को प्रभावित किया, लेकिन गाने के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
गाना रिलीज होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने यश और कियारा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की और इसे फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बताया।

हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना है कि गाने में बोल्डनेस जरूरत से ज्यादा दिखाई गई है। कई लोगों ने इसे एक्शन फिल्म की बजाय रोमांटिक और इंटीमेट सीक्वेंस पर ज्यादा फोकस बताया।

 Reddit Comments

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ यूजर्स ने गाने की तुलना कंडोम विज्ञापनों से करते हुए कहा कि इसकी प्रस्तुति जरूरत से ज्यादा बोल्ड है। वहीं कुछ लोगों ने इसे "इरोटिका" जैसा बताया और सवाल उठाया कि क्या फिल्म के शीर्षक 'टॉक्सिक' का इस्तेमाल हर तरह के बोल्ड कंटेंट को सही ठहराने के लिए किया जा रहा है।

विशाल मिश्रा ने दी आवाज
'तबाही' को विषाल मिश्रा ने कंपोज, गाया और प्रोड्यूस किया है। इसके हिंदी बोल राज शेखर ने लिखे हैं। गाने को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है, ताकि अलग-अलग राज्यों के दर्शक अपनी भाषा में इसका आनंद ले सकें।

26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ललिता अहिरवार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi