Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Upcoming Cars: नई इलेक्ट्रिक एसयूवी स्कोडा एपिक से इसी महीने उठेगा पर्दा, जानें डिजाइन और फीचर

Upcoming Cars: नई इलेक्ट्रिक एसयूवी स्कोडा एपिक से इसी महीने उठेगा पर्दा, जानें डिजाइन और फीचर

Upcoming Cars: स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) की ग्लोबल डेब्यू डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट EV को 19 मई 2026 को दुनिया के सामने पेश करेगी।

यह स्कोडा की अब तक की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे मौजूदा लाइनअप में नीचे पोजिशन किया जाएगा। यह कार फॉक्सवैगन के MEB+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसे आधुनिक तकनीक और बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है।

रेंज और बैटरी
Skoda Epiq EV को पहली बार 2024 में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था और अब इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 425 किलोमीटर तक की रेंज देगी। हालांकि बैटरी पैक की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 34 kWh और 54 kWh के बैटरी विकल्प मिल सकते हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन
डिजाइन के मामले में स्कोडा एपिक को स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इसमें 'टेक-डेक' फ्रंट फेस, टी-शेप LED DRLs और स्लीक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं। साइड प्रोफाइल में ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल्स और मजबूत स्टांस देखने को मिलता है। वहीं पीछे की तरफ टी-शेप टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर इसे प्रीमियम अपील देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
इसका केबिन मॉडर्न और प्रीमियम रखा गया है। इसमें 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.24-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और फिजिकल एसी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह 5-सीटर SUV होगी, जिसमें 475 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।

संभावित कीमत और मुकाबला
इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत Skoda Kamiq के आसपास रखी जा सकती है। भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर यह यहां आती है तो इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और Maruti e Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।

(मंजू कुमारी)

हरिभूमि ऑटो डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi