
Upcoming SUVs: अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले महीनों में भारतीय ऑटो बाजार में कई शानदार ऑप्शन दस्तक देने वाले हैं। टाटा मोटर्स, होंडा, टोयोटा, एमजी और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां अपनी नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
इनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्रीमियम मॉडल शामिल हैं, जो ग्राहकों को बेहतर तकनीक, शानदार रेंज और दमदार प्रदर्शन का अनुभव देंगे।
Honda ZR-V Hybrid
होंडा अगले महीने अपनी नई हाइब्रिड SUV ZR-V लॉन्च कर सकती है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी इसके साथ करीब 22.79 km/l तक का माइलेज देने का दावा कर सकती है।
Toyota Urban Cruiser Ebella
टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella साल की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल 543 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आ सकता है और इसका डिजाइन मारुति e-Vitara से अलग होगा।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने की तैयारी कर रही है। इसमें 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है।
MG Majestor और BMW X6
एमजी मोटर अपनी फ्लैगशिप SUV Majestor को फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है। वहीं BMW नई X6 Coupe-SUV को 523 hp पावर वाले माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।
JSW Jetour T2
JSW मोटर्स की पहली SUV Jetour T2 दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन, ऑफ-रोडिंग डिजाइन और FWD व AWD दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। आने वाले महीनों में ये नई SUVs भारतीय ग्राहकों के लिए कई नए और आकर्षक विकल्प पेश करने वाली हैं।
(मंजू कुमारी)
हरिभूमि ऑटो डेस्क

