Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
US Recalls: अमेरिका में बड़े पैमाने पर व्हीकल्स रिकॉल, जीप और Lucid की हजारों गाड़ियों पर असर

US Recalls: अमेरिका में बड़े पैमाने पर व्हीकल्स रिकॉल, जीप और Lucid की हजारों गाड़ियों पर असर

US Recalls: अमेरिकी ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर व्हीकल्स रिकॉल की घोषणा की गई है। वाहन निर्माता Stellantis और इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Lucid ने सुरक्षा संबंधी तकनीकी खामियों के चलते हजारों वाहनों को वापस बुलाने का फैसला लिया है।

अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) के अनुसार, इन वाहनों में एयरबैग सिस्टम और ड्राइव पावर से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।

4.19 लाख Jeep SUVs हुईं रिकॉल
Stellantis ने अमेरिका में 4,19,035 Jeep SUVs को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, कुछ वाहनों में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण दुर्घटना के समय साइड एयरबैग्स समय पर सक्रिय नहीं हो सकते। यह समस्या यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।

रिकॉल किए गए मॉडलों में 2022-2026 Jeep Grand Cherokee और 2023-2025 Jeep Grand Cherokee L शामिल हैं। समस्या ऑक्यूपेंट रेस्ट्रेंट कंट्रोलर मॉड्यूल (ORC) के सॉफ्टवेयर से जुड़ी है। कंपनी प्रभावित वाहनों में सॉफ्टवेयर अपडेट मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

Lucid Air EV में पावर लॉस का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Lucid ने भी अमेरिका में 2,039 Lucid Air EVs को रिकॉल किया है। यह रिकॉल 2024 और 2025 मॉडल ईयर की गाड़ियों पर लागू होगा। NHTSA के अनुसार, इन वाहनों के इनवर्टर में खराबी आने की संभावना है, जिससे चलते समय वाहन की ड्राइव पावर अचानक बंद हो सकती है। हाईवे या तेज रफ्तार पर यह समस्या दुर्घटना का कारण बन सकती है।

OTA अपडेट से होगा समाधान
Lucid प्रभावित वाहनों के लिए ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी। यदि जांच के दौरान इनवर्टर में वास्तविक खराबी पाई जाती है, तो कंपनी उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदल देगी।

भारत पर फिलहाल नहीं पड़ेगा असर
दोनों रिकॉल फिलहाल केवल अमेरिकी बाजार तक सीमित हैं। भारत में Jeep Grand Cherokee की बिक्री जरूर होती है, लेकिन अभी तक भारतीय बाजार में बिकने वाली यूनिट्स के लिए कोई आधिकारिक रिकॉल नोटिस जारी नहीं किया गया है।

(मंजू कुमारी)

हरिभूमि ऑटो डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi