Vitamin B12 Rich Foods: विटामिन बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। इसकी कमी हो जाने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं दिखाई देने लगती हैं। नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाने में विटामिन बी12 अहम भूमिका निभाता है।
5 चीजों में है ढेर सारा विटामिन बी12
दही - वेजिटेरियन लोगों में अक्सर विटामिन बी 12 की कमी देखी जाती है। आप अगर वेजिटेरियन हैं तो अपनी डाइट में दही को शामिल कर लें। दही विटामिन बी12 भरपूर होता है और इसका नियमित सेवन इस विटामिन की कमी दूर कर सकता है।
Summer Foods: बढ़ती गर्मी में पेट को ठंडा बनाए रखेंगी 5 चीजें, बॉडी रहेगी कूल, बने रहेंगे हेल्दी
मछली - विटामिन बी 12 की कमी दूर करने में टूना, सैल्मन और ट्राउट जैसी मछलियां बेहद मददगार हैं। इनका सेवन बालों और स्किन के लिए भी लाभकारी होता है।
अंडे - बहुत सी नॉनवेज चीजों में विटामिन बी12 भरपूर होता है। अंडा भी उनमें से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोजाना 2 अंडे खाने से विटामिन बी12 की दैनिक जरूरत का लगभग 50 फीसदी पूरा हो जाता है।
चीज़ - डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने में मददगार होते हैं। डाइट में चीज को शामिल करने से विटामिन बी12 की कमी दूर हो सकती है।
दूध - चीज की तरह ही दूध का नियमित सेवन भी विटामिन बी12 की कमी दूर करने में मददगार है। दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन बी 12 भी पाया जाता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

