चीन में Vivo ने अपनी नई S सीरीज के तहत Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में आते हुए भी प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
कंपनी ने इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उतारा है और इसकी बिक्री 3 जून से शुरू होगी।
कीमत और वेरिएंट की पूरी डिटेल
Vivo S60 की शुरुआती कीमत CNY 3,599 (करीब 50,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 56,000 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 4,399 (करीब 62,000 रुपये) है।
वहीं Vivo S60 Vitality Edition की कीमत CNY 2,899 (लगभग 41,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (करीब 45,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) में आता है।
Vivo S60 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo S60 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन HDR सपोर्ट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 300Hz टच सैंपलिंग के साथ आती है। फोन में यूनिबॉडी 'कोल्ड-कार्व्ड ग्लास' डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Adreno 735 GPU, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स को स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 100x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Vivo S60 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP रेटिंग और कई एडवांस सेंसर भी दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम और फ्यूचर रेडी डिवाइस बनाते हैं।
सुमित कुमार

