Xiaomi भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं। स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है, जिससे इसके फीचर्स और डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है।
हालांकि, अब तक इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ था। ताजा लीक में दावा किया गया है कि Xiaomi 17T को भारत में यूरोपीय बाजार की तुलना में कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 6.59-इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ 70,000 रुपये से कम कीमत में आ सकता है।
Xiaomi 17T की भारत में कीमत (लीक)
टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Xiaomi 17T के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारत में 65,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, यह आधिकारिक कीमत नहीं है और लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स या अन्य प्रमोशनल डिस्काउंट्स के आधार पर इसमें बदलाव संभव है।
Xiaomi 17T लॉन्च डेट (कन्फर्म)
Xiaomi ने पुष्टि की है कि Xiaomi 17T को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी इसकी आधिकारिक कीमत, सेल डेट और उपलब्धता की जानकारी साझा करेगी।
Xiaomi 17T के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 17T में 6.59-इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्प्ले आउटडोर उपयोग के दौरान 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़े-ः 4 जून को आएगा मोटोरोला का धाकड़ फोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है। साथ ही, इसमें IP68 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17T में 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिजाइन के मामले में फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जा सकते हैं, जबकि बाईं तरफ का फ्रेम पूरी तरह साफ रहेगा।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
कुल मिलाकर, Xiaomi 17T फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स, दमदार बैटरी और प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार है।
स्वाती सूर्यवंशी

