Dailyhunt
Zareen Khan: जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से थी बीमार; वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

Zareen Khan: जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से थी बीमार; वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां परवीन खान का 8 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि एक्ट्रेस की टीम ने की है।

जरीन खान की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि परवीन खान अब इस दुनिया में नहीं रही। बयान में कहा गया, 'हमारी प्रिय परवीन खान, जरीन खान और सना खान की मां का 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक निधन हो गया।'

लंबे समय से थी बीमार

परवीन खान पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। जरीन खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत के बारे में अपडेट देती थी और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील करती थी।

यह भी पढ़े - आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

मां की देखभाल के लिए लिया था ब्रेक

एक्ट्रेस ने अपनी मां की देखभाल के लिए कई बार सोशल मीडिया और काम से दूरी बनाई थी। हालांकि, उन्होंने कभी खुलकर बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी।

वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

 Zareen Khan

परवीन खान का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में किया गया। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो विवाद पर Rajpal ने तोड़ी चुप्पी, सौरभ और जाकिर के लिए कही बड़ी बात!

मुश्किलों में बीता जरीन का बचपन

बताया जाता है कि जरीन खान का बचपन आसान नहीं रहा। उनके पिता बचपन में ही परिवार को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनकी मां ने ही परिवार को संभाला।

जरीन खान का करियर

जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Veer से की थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान (Salman Khan) नजर आए थे। इसके बाद वह 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में दिखाई दी। आखिरी बार वह 2021 में आई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आई थी। इस दुखद खबर के बाद जरीन खान के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, अभिषेक को लेकर कही ये बात; KBC अनुभव पर सुनाया मजेदार किस्सा!

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi