Dailyhunt
9 साल की भूमिका यादव ने रचा इतिहास, Chanel के लिए रैंप पर चलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय मॉडल बनीं

9 साल की भूमिका यादव ने रचा इतिहास, Chanel के लिए रैंप पर चलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय मॉडल बनीं

रायपुर (छत्तीसगढ़): रायपुर की रहने वाली भूमिका यादव ने महज 19 साल की उम्र में फैशन वर्ल्ड (Fashion World) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह मशहूर लग्जरी ब्रांड चैनल (Chanel) के लिए रैंप वॉक (Ramp Walk) करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय मॉडल (Youngest Indian Model) बन गई हैं।

उनकी इस सफलता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर पहचान दिलाई है।

भूमिका यादव का सफर छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर अब ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री तक पहुंच चुका है। बताया जाता है कि उन्हें उनके होमटाउन में ही खोजा गया था, जिसके बाद उन्होंने तेजी से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कम समय में बड़ी पहचान बना ली।

वह वर्तमान में पेरिस में रहकर अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं और फ्रांस, भारत तथा अन्य देशों में फैशन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। चैनल जैसे बड़े ब्रांड के लिए रैंप वॉक करना किसी भी मॉडल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है, और भूमिका ने यह मुकाम बहुत कम उम्र में हासिल किया है।

उनकी सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने पारंपरिक सुंदरता के मानकों को तोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और लोग उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां यूजर्स उनके लुक और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। भूमिका यादव की यह उपलब्धि छोटे शहरों से आने वाली प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hashtag U Chhattisgarh