Dailyhunt
पीएम मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, बस्तर विकास का रोडमैप पेश

पीएम मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, बस्तर विकास का रोडमैप पेश

ई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की और बस्तर के समग्र विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के संकल्प से बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति, विश्वास और नई संभावनाओं के साथ विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस परिवर्तन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'बस्तर 2.0' के तहत टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर काम कर रही है, ताकि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए बस्तर को राष्ट्रीय विकास मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और बस्तर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित 'माता कौशल्या के राम' की विशेष कलाकृति भेंट की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और यह भूमि उनसे गहराई से जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देश की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। राज्य में चल रही 'श्री रामलला दर्शन योजना' के तहत हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hashtag U Chhattisgarh