Dailyhunt
आनी में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौ#त, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

आनी में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौ#त, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

Himachal Accident: कुल्लू जिला के आनी में बड़ा हादसा हुआ है। आज शाम को भारी आंधी व तूफान के बीच शमशर चवाई सड़क मार्ग पर बालीओल के समीप एक चलती गाड़ी (HP01K 4621) पर चीड़ का पेड़ गिर गया।

जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल है। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। जिनमें 6 स्कूल अध्यापिकाएं थी।

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार स्नेह लता(38) पत्नी टिका नंद निवासी पारलीधार, कमांद आनी , बंती कौंडल(38) पत्नी हेमदत निवासी लामीसेरी , आनी उषा कुमारी( 43) पत्नी मदन लाल निवासी तराला, जाओँ , आनी व सीमा आजाद ( 54) पत्नी जिया लाल आजाद निवासी रोपडी,आनी की मौत हो गई जबकि वाहन चालक सुरेश चन्द ( 42) पुत्र देशराज निवासी रोपडी,आनी , तारा देवी ( 47) पत्नी रविन्दर कुमार निवासी रोपडी , आनी व रीना कुमारी ( 40) पत्नी प्रेम सागर निवासी कठेहड बनारला ,सरकाघाट मंडी घायल है। मौके पर पहुंचे अग्नि शमन वाहन के कर्मचारियों और 108 आपातकालीन वाहन द्वारा आनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

सीएम ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में दुखद हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।यह हादसा उस समय हुआ जब सात लोगों को लेकर आ रही एक गाड़ी पर अचानक पेड़ गिर गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सीएम सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में हुई दुखद घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद हृदय विदारक है और पूरे समुदाय के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की भी कामना की।रोहित ठाकुर ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

छविंद्र शर्मा

हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi