ईश्वर ने प्रकृति की रचना करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कई दफा अपने अनोखे अंदाज से प्रकृति लोगों को हैरत में डाल देती है। इस पूरी धरती पर ऐसे कई अजीबोगरीब पेड़-पौधे (Strange Trees and Plants) हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
कुछ पेड़-पौधे अपनी खूबसूरती से आपको अपनी तरफ खींच लेते हैं, तो कुछ अपने अलग अंदाज या अनोखे होने के कारण दुनिया में मशहूर हैं। आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताते जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरत हो जाएंगे, इस पौधे की पत्तियां हूबहू इंसानी होंठों (Exactly Like Human Lips) की तरह दिखती हैं।
'खास पौधे का नाम कोनोफाइटम पैगी है'
इस अलग और खास पौधे का नाम कोनोफाइटम पैगी (Conophytum Pygmy) है जो खासतौर पर साउथ अफ्रीका के नामीबिया में पाया जाता है। इस पौधे का तना नहीं होता। ये कैक्टस की तरह कंकड़-पत्थरों में भी उग जाते हैं। इस पौधे की खूबी यह है कि, इसकी पत्तियां बिल्कुल इंसानी होंठों की तरह गुलाबी दिखती हैं। इन्हें देखकर प्रकृति की सराहना तो बिल्कुल बनती ही है। इस पौधे को आमतौर पर कोन प्लांट्स, डंपलिंग्स, बटन प्लांट्स, लिप्स प्लांट्स और बट प्लांट्स के रूप में जाना जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग इस पौधे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
'ये खौफनाक लग रहा है'
पत्तियों के बीच बने गुलाबी गड्ढे के खुलने के बाद ही इसमें से फूल बाहर आते हैं, जो सफेद या पीले होते हैं। कई कोनोफाइटम की पत्तियां पत्थरों जैसी होती हैं। इन पौधों की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर की गईं, तो लोग इन्हें देखकर दंग रह गए। किसी ने कहा कि उन्हें 'ये खौफनाक लग रहा है', तो किसी ने कहा कि 'इन पत्तों को इंसान के होठों के बारे में कैसे पता है?'

